हल्द्वानी: भागीरथ हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी,अमृत विचार। व्यवसायी भागीरथ हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी पवन पाल पुलिस गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का वजनी डंडा बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। शनिवार को सीओ सिटी प्रमोद शाह ने मुख्य आरोपी की …
हल्द्वानी,अमृत विचार। व्यवसायी भागीरथ हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी पवन पाल पुलिस गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का वजनी डंडा बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
शनिवार को सीओ सिटी प्रमोद शाह ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया। बताया कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल में मुख्य हत्यारोपी पवन का नाम सामने आने के बाद पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटी थी। लेकिन पुलिस से बचने के लिए आरोपी बाहर भाग गया। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुराग लगाने में जुटी थी। परिजनों और करीबियों पर भी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया गया।
आखिरकार आरोपी को वर्कशॉप लाइन से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। डंडे का एक टूटा हुआ हिस्सा पुलिस हत्या वाली देर रात बरामद कर चुकी थी। हत्यारोपी ने डंडे का बाकी हिस्सा दमुआढूंगा में अपने एक दोस्त के घर के पास छुपाया था। हत्यारोपी वारदात के बाद रातभर इसी दोस्त के घर छिपे थे। पूछताछ में पता चला कि पवन 29 मार्च को नैनीताल जिले से भाग गया था। पुलिस से बचने के लिए वह चार दिन हरिद्वार में छिपा रहा। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई कैलाश सिंह नेगी, सिपाही घनश्याम रौतेला, इसरार नबी, बंशीधर जोशी, प्रदीप कुमार थे।
