बरेली: पहले साधा भाजपा पर निशाना, फिर कराया नामांकन
अमृत विचार, बरेली। नेहरू युवा केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि झारखंड से आए कैबिनेट दर्जा मंत्री शफी अहमद खान ने जिला स्तर पर गठित प्रत्याशी चयन समिति द्वारा प्रत्याशियों के चयन मानक पर चर्चा की। इसके बाद …
अमृत विचार, बरेली। नेहरू युवा केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि झारखंड से आए कैबिनेट दर्जा मंत्री शफी अहमद खान ने जिला स्तर पर गठित प्रत्याशी चयन समिति द्वारा प्रत्याशियों के चयन मानक पर चर्चा की। इसके बाद कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य के 19 प्रत्याशियों ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नामांकन दाखिल किया।
नामांकन से पूर्व जिला पंचायत चुनावों के प्रभारी शफी अहमद खान ने कहा यह चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर लड़ रही है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कांग्रेस समर्थित मजबूत प्रत्याशी जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने जो झूठे वादे किए थे वह आज जनता के सामने हैं देश का अन्नदाता किसान आज दर-दर की ठोकरें खा रहा है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कांग्रेस सभी जिलों में स्टार प्रचारकों के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रही हैं। इसलिए हर वार्ड में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने कहा भाजपा सरकार के फैसलों से आज मजदूर से लेकर व्यापारी तक सब परेशान हैं। सभा का संचालन प्रवक्ता राज शर्मा ने किया। मीरगंज नगर पालिका चेयरमैन इलियास अंसारी, एमएलसी पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन, केके दीक्षित, विजय मौर्या, योगेश जोहरी, राजेश कुमार, दिनेश दददा, जिया उर रहमान, जुनैद हसन, ताराचंद दिवाकर, सुरेंद्र पांडे, कासिम कश्मीरी, नाहिद सुल्ताना, मुराद बेक काले खां, शेखर सिंह, दीपक वाल्मीकि, अनुज गंगवार, केके दीक्षित, साहिब सिंह, ताहिर खान आदि मौजूद रहे।
