बनबसा: बाहरी राज्यों से आ रहे 131 यात्रियों के सैंपल जांच को भेजे
बनबसा, अमृत विचार। बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों और मां पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं की चंपावत जिले की सीमा पर स्थित जगबूढ़ा पुल पर कोरोना जांच तीसरे दिन भी जारी रही। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 131 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच कर रिपोर्ट भेजी, जबकि अन्य लोगों की थर्मल स्कैनिंग की …
बनबसा, अमृत विचार। बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों और मां पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं की चंपावत जिले की सीमा पर स्थित जगबूढ़ा पुल पर कोरोना जांच तीसरे दिन भी जारी रही। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 131 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच कर रिपोर्ट भेजी, जबकि अन्य लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले को देखते हुए जिला प्रशासन खासा अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले की सीमा पर स्थित जगबूढ़ा पुल पर बनी पुलिस चौकी पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच का काम शुरू कर दिया है, जो रविवार को भी जारी रहा।
टीम में शामिल डाॅ.संजय शर्मा, फार्मेसिस्ट अमित जोशी, कम्युनिटी हेल्थ संजय सामंत ने दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों से जिले में आने वालों की कोरोना जांच की। उन्होंने 131 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच कर रिपोर्ट भेजी, जबकि अन्य लोगों की थर्मल स्कैनिंग की।
