मलयालम अभिनेता पी. बालाचंद्रन का निधन, काफी समय से थे बीमार
नई दिल्ली। मलायलम सिनेमा के जाने माने अभिनेता पी. बालाचंद्रन का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। उन्होंने सोमवार तड़के आखिरी सांस ली। बालाचंद्रन केवल एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि स्क्रिप्ट राइटर भी थे। उन्होंने कई फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। बालाचंद्रन आखिरी बार सुपरस्टार …
नई दिल्ली। मलायलम सिनेमा के जाने माने अभिनेता पी. बालाचंद्रन का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। उन्होंने सोमवार तड़के आखिरी सांस ली। बालाचंद्रन केवल एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि स्क्रिप्ट राइटर भी थे। उन्होंने कई फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। बालाचंद्रन आखिरी बार सुपरस्टार मामूट्टी की फिल्म ‘वन’ में नजर आए थे, जो कि इस साल मार्च में रिलीज हुई थी।
बालाचंद्रन अपने पीछे पत्नी श्रीलता और दो बच्चे श्रीकांत और पार्वती को छोड़ गए हैं। दिग्गज अभिनेता के निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इसके अलावा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।
अभिनेता और निर्माता जयसूर्या ने बालाचंद्रन की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। जयसूर्या के अलावा कई हस्तियों ने बालाचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अभिनेता पी. बालाचंद्रन का जन्म 2 फरवरी, 1952 को पद्मनाभ पिल्लई और सरस्वती भाई का जन्म केरल के कोल्लम जिले के सस्तमकोट्टा गांव में हुआ था। उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रीनराइटर और एक्टर के तौर पर काम किया था। एक्टर ने ‘त्रिवेंद्रम लॉज’, ‘थैंक्यू’, ‘साइलेंस’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। गौरतलब है कि बालाचंद्रन को केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1989 के नाटक ‘पावम उसमान’ के लिए केरल प्रोफेशनल नाटक अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
