यश कुमार ने शुरू की ‘घरवाली बाहरवाली 2’ और ‘ कहानी’ की शूटिंग, कहा- फिल्म की कहानी मेरे दिल को छू गई
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार यश कुमार ने उत्तर प्रदेश में दो फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है। यश कुमार ने ‘घरवाली बाहरवाली 2’ और ‘ कहानी’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू कर दी है। दोनों फिल्मों के निर्माता-निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। View this post on Instagram A post shared by Yash …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार यश कुमार ने उत्तर प्रदेश में दो फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है। यश कुमार ने ‘घरवाली बाहरवाली 2’ और ‘ कहानी’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू कर दी है। दोनों फिल्मों के निर्माता-निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं।
अजय श्रीवास्तव फ़िल्म को लेकर बेहद संजीदा हैं। उनका दावा है कि दोनों फिल्में अलग जॉनर की होगी और दोनों एक से बढ़कर एक होने वाली है। चाहे बात स्टोरी, म्यूजिक की हो, स्क्रीनप्ले या मेकिंग की हो, इसका निर्माण वृहद पैमाने पर शुरू हो चुका है।
यश कुमार ‘घरवाली बाहरवाली 2’ और ‘ कहानी’ को अपने लिए खास बताया और कहा, “फ़िल्म की कहानी मेरे दिल को छू गयी है। मैं खुशनसीब हूं कि भोजपुरी में मुझे ऐसी फिल्में करने का मौका मिल रहा है, जो मनोरंजन के साथ भोजपुरी सिनेमा की सार्थकता को भी कायम रखता है। मेरी फिल्में हमेशा भोजपुरी सिनेमा का एक अलग एंगल दिखाती है। तभी हर वर्ग के लोगों को मेरी फिल्में पसन्द आती हैं। ये नई फिल्म भी लोगों को पसंद आये, यही कामना मेरी है।
