हल्द्वानी: परिजनों ने डांटा तो युवक ने लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार देर रात कमलुआगांजा निवासी शुभम (20) पुत्र कुंदन बिष्ट ने परिजनों की डांट से नाराज होकर घर पर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात साढ़े 11 बजे शव कब्जे में लेकर मोर्चुरी भेजा। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसओ सुशील कुमार ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार देर रात कमलुआगांजा निवासी शुभम (20) पुत्र कुंदन बिष्ट ने परिजनों की डांट से नाराज होकर घर पर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात साढ़े 11 बजे शव कब्जे में लेकर मोर्चुरी भेजा।

सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक ने घर पर पंखे के कुंडे से फांसी लगाई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह बेरोजगार था। परिजनों ने किसी बात पर डांटा तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट नहीं मिला।

युवक ने जहर गटका, मौत
हल्द्वानी। तिकोनिया के गोविंदपुरा निवासी हरप्रीत सिंह (36) पुत्र चरणजीत सिंह ने रविवार दोपहर ढाई बजे घर पर अज्ञात हालातों में जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने के बाद पीड़ित को एसटीएच लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन गंभीर हालत में पीड़ित को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार