बागेश्वर: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा- 15 से खुलेंगे कक्षा एक के स्कूल
बागेश्वर, अमृत विचार। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा है कि 15 अप्रैल से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय भी खोल दिए जाएंगे। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। सभी लोग मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें। अभी …
बागेश्वर, अमृत विचार। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा है कि 15 अप्रैल से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय भी खोल दिए जाएंगे। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है।
सभी लोग मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें। अभी तक कोरोना ने बच्चों को अपनी गिरफ्त में नहीं लिया है, लिहाजा अब सतर्कता जरूरी है। सरकार ने कक्षा छह से 12 तक के विद्यालय तो खोल दिए हैं। अब 15 अप्रैल से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय भी खोल दिए जाएंगे।
इस दौरान कोरोना की गाइड लाइन का पूरा पालन होगा। इसके बाद भविष्य में जिस तरह की स्थिति बनेगी, उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।
