तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला, शूटिंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उर्वशी ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बना ली है। अब वह तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उर्वशी ने हाल ही में एक तमिल फिल्म साइन की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म …

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उर्वशी ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बना ली है। अब वह तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उर्वशी ने हाल ही में एक तमिल फिल्म साइन की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ की फीस ली है। इस डील के बाद उर्वशी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि उर्वशी ने इस अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में वह माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। तमिल के अलावा उर्वशी फिल्म ‘ब्लैक रोज़’ से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता