देहरादून: तीरथ की सरकार आते ही 99 प्रतिशत बढ़ी पानी की कनेक्शन फीस
देहरादून, अमृत विचार। तीरथ सरकार आते ही पानी के कनेक्शन का शुल्क 99 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसी के साथ त्रिवेंद्र सरकार का एक और फैसला बदल दिया गया है। इस फैसले के तहत अब उत्तराखंड में पानी का कनेक्शन लेने के लिए एक रुपये नहीं, बल्कि 100 रुपये देने होंगे। गुरुवार को शहरी …
देहरादून, अमृत विचार। तीरथ सरकार आते ही पानी के कनेक्शन का शुल्क 99 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसी के साथ त्रिवेंद्र सरकार का एक और फैसला बदल दिया गया है। इस फैसले के तहत अब उत्तराखंड में पानी का कनेक्शन लेने के लिए एक रुपये नहीं, बल्कि 100 रुपये देने होंगे। गुरुवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने प्रदेश के शहरी निकायों की बैठक में उक्त आदेश दिए। हालांकि ग्रामीण और शहरी श्रेणी में एक समान पानी का कनेक्शन शुल्क किया गया है। इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा था। वहीं शहरों में पानी का कनेक्शन 3600 रुपये होने के कारण लोग कनेक्शन नहीं ले रहे थे।
गुरुवार को नगर निगम देहरादून में मंत्री बंशीधर भगत ने प्रदेश के शहरी निकायों की बैठक में ये आदेश दिए। पहले चरण में नगर निगम, दूसरे चरण में नगर पालिका और तीसरे चरण में नगर पंचायतों की बैठक ली गई। इस दौरान शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि पूरे प्रदेश में पानी के बिल के लिए मीटर लगेंगे। जितना पानी इस्तेमाल करोगे, उतना ही शुल्क ही देना होगा। उन्होंने कहा अब बिना शुल्क पानी नहीं दिया जा सकता।
