हल्द्वानी: अशोक, सुरेश, अरविंद बने कुमाऊं के ”पुलिस मैन ऑफ द मंथ”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के साइबर सेल के तीन पुलिस कर्मियों को कुमाऊं के ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ चुना गया है। मार्च में इन पुलिस कर्मियों ने तीन अलग-अलग मामलों में लाखों की ऑनलाइन ठगी में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को रिकवरी कराने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस के साइबर सेल को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के साइबर सेल के तीन पुलिस कर्मियों को कुमाऊं के ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ चुना गया है। मार्च में इन पुलिस कर्मियों ने तीन अलग-अलग मामलों में लाखों की ऑनलाइन ठगी में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को रिकवरी कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

अरविंद

पुलिस के साइबर सेल को दो मार्च को रामनगर निवासी किशोर लाल से नौ लाख, 18 मार्च को पीरुमदारा निवासी नरेंद्र सिंह के साथ 7.78 हजार और 25 मार्च को हल्द्वानी निवासी पूरन चंद्र मेलकानी से लगभग 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही सेल के इन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों से ठगी गई धनराशि गेटवे पर ब्लॉक कराने के बाद खाते में वापस करवा दी।

सुरेश

इससे पुलिस की कार्यशैली को लेकर आमजन में सकारात्मक संदेश गौर और पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा। इसे देखते हुए आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने सेल के सिपाही अशोक रावत, सुरेश चंद्र, अरविंद बिष्ट को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना।

अशोक

संबंधित समाचार