इंडिया को बहुत मिस कर रहीं सोनम कपूर, पोस्ट शेयर कर बोलीं- वापस नहीं आ सकती क्योंकि…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इस समय लंदन में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वह अपने देश इंडिया (भारत) को बेहद मिस कर रही हैं। सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए एक तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा है। View this post on …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इस समय लंदन में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वह अपने देश इंडिया (भारत) को बेहद मिस कर रही हैं। सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए एक तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा है।
तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा, “मैं भारत को इतना मिस कर रही हूं और अपने परिवार और दोस्तों से मिलने अपने घर वापस आना चाहती हूं, लेकिन मैंने महसूस किया कि ऐसा करके मैं अपने नए घर को निराश करूंगी, जिसने मुझे मेरे खूबसूरत पति के साथ इतना कुछ दिया है। लंदन में खराब दिन दूसरी जगहों के अच्छे दिनों से अच्छा है।”
सोनम कपूर ने लिखा, “लंदन में सबसे अच्छी बात यह है कि यहां कई मतों और धर्मों के लोगों के रहने के बाद भी रोमांटिक व्यक्तियों के लिए जगह है और यहां कवि, रहस्यवादी और नायक अपने समकक्षों से मुकाबला करने की उम्मीद कर सकते हैं।” सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर और पापा अनिल कपूर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘मिस यू सो मच।’ इस पर सोनम कपूर ने लिखा, “मैं भी आपको मिस कर रही हूं।”
https://www.instagram.com/p/CKEgyw5lkAA/
सोनम कपूर के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं, उनकी मां सुनीता कपूर और पापा अनिल कपूर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘मिस यू सो मच।’ इस पर सोनम कपूर ने लिखा, ‘मैं भी आपको मिस कर रही हूं।’
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में आई थीं। अब सोनम कपूर डायरेक्टर शोम मखीजा की फिल्म ‘ब्लाइंड’ में दिखेंगे। यह दक्षिण कोरियाई फिल्म का रीमेक है।
