हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करते आरपीएफ के जवान
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत के ट्रेन में सफर के दौरान लॉकडाउन नियमों के पालन के आदेश के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों से कोविड-19 महामारी के प्रति सतर्कता बरतने की अपील की। रेलवे सुरक्षा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत के ट्रेन में सफर के दौरान लॉकडाउन नियमों के पालन के आदेश के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों से कोविड-19 महामारी के प्रति सतर्कता बरतने की अपील की।
रेलवे सुरक्षा बल के काठगोदाम पोस्ट प्रभारी रणदीप कुमार ने बताया कि आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म नंबर एक, एसी वेटिंग गैलरी, दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया । इस अवसर पर यात्रियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनने, सोशल दूरी का पालन करने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और सर्दी, खांसी, जुकाम जैसे लक्षण होने पर तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचित करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान जहरखुरानी, ठगी के प्रति भी सचेत किया।
ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चलने, धूम्रपान और मद्यपान नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों के साथ आने वाले लोगों को प्लेटफार्म टिकट लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सफर के दौरान कोई भी घटना होने पर 139 नंबर पर सूचना देने को कहा।
