काशीपुर: आज से शुरू होगा चैती मेला, खाद्य मंत्री भगत करेंगे शुभारंभ
काशीपुर, अमृत विचार। पौराणिक चैती मेला मंगलवार से शुरु हो रहा है। पहले नवरात्र में मां भगवती देवी पंचोपचार पूजन के साथ ही कलश स्थापना की जाएगी। बीते साल कोरोना के चलते चैती मेला स्थगित कर दिया गया था। इस साल भी चैती मेले को लेकर संयश चल रहा था। लेकिन अब टैंडर प्रक्रिया पूरी …
काशीपुर, अमृत विचार। पौराणिक चैती मेला मंगलवार से शुरु हो रहा है। पहले नवरात्र में मां भगवती देवी पंचोपचार पूजन के साथ ही कलश स्थापना की जाएगी।
बीते साल कोरोना के चलते चैती मेला स्थगित कर दिया गया था। इस साल भी चैती मेले को लेकर संयश चल रहा था। लेकिन अब टैंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर में रंग रोगन शुरु हो गया है। इसी के साथ मंगलवार (आज) से चैती मेला का शुभारंभ हो जाएगा। मेले का शुभारंभ खाद्य मंत्री बंशीधर भगत करेंगे। चैती मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को पहला नवरात्र है। इस दिन मंदिर में भगवती देवी पंचोपचार पूजन के बाद कलश की स्थापना की जाएगी।
इस दौरान देवी का पाठ एवं हवन भी होगा। जिसके बाद देवी का ध्वजा रोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। मंदिर में बिना मास्क और सैनिटाइजर के किसी भी श्रद्धालू को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही श्रद्धालू दूरी में खड़े हो इसके लिए गोल घेरे बनाए गए हैं। अग्निहोत्री ने बताया कि 19 अप्रैल अष्टमी की अर्द्धरात्रि को मां भगवती देवी का डोला पक्काकोट उनके आवास स्थित मंदिर से चैती मंदिर पहुंचेगा। 25 अप्रैल की अर्द्धरात्रि को देवी वापस पक्काकोट स्थित मंदिर पहुंचेगी।…
मेले में नहीं लगी अभी तक एक भी दुकान
भले ही मंगलवार से चैती मेले का शुरारंभ हो रहा हो, लेकिन अब तक चैती मैदान में एक भी दुकान नहीं लग सकी है। पूरा मैदान खाली पड़ा हुआ है। 13 अप्रैल से प्रस्तावित मेले के लिए बीती शनिवार रात को मेला प्रशासन और ठेकेदारों के बीच हुई वार्ता में मेला लगाने को लेकर पूर्ण रूप से सहमति बन गई थी। जिसके बाद रविवार से ठेकेदारों ने चैती मैदान में पहुंचकर दुकानों की बुकिंग शुरू कर दी है। लेकिन दुकानों को पूरी तरह लगने में करीब एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। मेले में पेयजल व्यवस्था व शौचालय निर्माण की कवायद अभी प्रशासन ने शुरू नहीं की है।
