हल्द्वानी: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टेबाजी का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो सट्टा संचालकों की गिरफ्तारी की। आरोपियों पर जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया। गुरुवार रात पंजाब सुपर किंग और राजस्थान रॉयल के बीच मैच चल रहा था। इस बीच बनभूलपुरा पुलिस को मुखबिर से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो सट्टा संचालकों की गिरफ्तारी की। आरोपियों पर जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया।

गुरुवार रात पंजाब सुपर किंग और राजस्थान रॉयल के बीच मैच चल रहा था। इस बीच बनभूलपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफदर के बगीचे के पास एक घर में ऑनलाइन सट्टा हो रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और दो संचालकों को पकड़ लिया। इससे पहले सट्टा खेल रहे लोग भाग खड़े हुए।

पकड़े गए संचालकों की तलाशी में मोबाइल और 1.29 लाख रुपये की नकदी आदि बरामद हुआ। इनकी पहचान साबिर अली निवासी सफदर का बगीचा और इस्लाम निवासी गफूर बस्ती के रूप में हुई। दोनों का पुलिस अपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही पुलिस ने सट्टा कारोबार से जुड़ी जानकारियां भी जुटाई। आरोपी शाबिर सट्टेबाजी में पहले भी पकड़ा जा चुका है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ युनूस खान, एसआई रमेश पंत, सिपाही दिलशाद अहमद, अमनदीप सिंह थे।

संबंधित समाचार