रुद्रपुर: जिले में 781 लोग कोरोना संक्रमित
अमृत विचार,रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही लोगो के साथ संसाधनों की कमी चिकित्सा विभाग के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। इससे जिला चिकित्सा विभाग भी अलर्ट पर है। कोरोना संक्रमण का आकड़ा माह के आरम्भ से ही बढ़ने लगा था। जिले …
समय के साथ कोरोना ने भी अपना दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है जिसे देखते हुए चिकित्सा विभाग के साथ लोगों का अलर्ट होना अति आवश्यक है। महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए सबका एकजुट होना आवश्यक है। जिला मुख्या चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय मे जिले के अंदर 781 लोग कोरोना संक्रमित है जिसमे केवल सोमवार के दिन जिले भर से 141 नए संक्रमित मामले सामने आये है।
जिले में कोरोना संक्रमित मामलो में किच्छा में 81 , रुद्रपुर में 140 , बाजपुर में 95 , गदरपुर में 42, जसपुर में 58 , काशीपुर में 188, सितारगंज में 46 और खटीमा में 131 कोरोना संक्रमित लोग शामिल है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा हरेंद्र मालिक ने बताया कि संक्रमित लोगो उपयुक्त चिकित्सा द्वारा ठीक किया जा रहा है जिससे मृत्यु दर कम की जा सके। डॅा मलिक के मुताबिक 45 या उससे अधिक उम्र के लोगो को अपने दोनों डोज पूरे करने चाहिए साथ ही अन्य लोगो को मास्क, सेनेटाईज़र और दो गज की दूरी का पालन भी अवश्य करना चाहिए।
