बनबसा: कोरोना का कहर जारी, 19 लोग पाॅजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। क्षेत्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जगबूढ़ा पुल और ग्रामीण इलाकों में हुई जांच में कुल 19 लोग कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। नोडल अधिकारी डाॅ. उमर ने बताया कि जगबूढ़ा पुल पर कोरोना जांच जारी है। बुधवार को जगबूढ़ा पुल पर …

बनबसा, अमृत विचार। क्षेत्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जगबूढ़ा पुल और ग्रामीण इलाकों में हुई जांच में कुल 19 लोग कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
नोडल अधिकारी डाॅ. उमर ने बताया कि जगबूढ़ा पुल पर कोरोना जांच जारी है। बुधवार को जगबूढ़ा पुल पर 21 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए, जिसमें 14 लोग पाॅजिटिव निकले। इसके अलावा जिन इलाकों में लोग कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं, वहां भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। कैनाल काॅलोनी, देवीपुरा, भजनपुर, चंदनी, एनएचपीसी, बमनपुरी, फागपुर में 11 लोगों की जांच की गई। वहीं, जगबूढ़ा पुल पर बाहरी राज्यों से आए 88 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की गई, जबकि पूर्व में की गई आरटी-पीसीआर जांच में 4 लोग पाॅजिटिव निकले हैं, जिन्हें फोन पर सूचना देने के साथ ही होम आइसोलेट होने की सलाह दी गई है।
टनकपुर पावर स्टेशन के चिकित्सालय में 114 को लगी वैक्सीन
टनकपुर पावर स्टेशन के चिकित्सालय में बुधवार को 114 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सालय में सुबह से ही वैक्सीन लगाने वालों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शाम चार बजे तक हुए वैक्सीनेशन के काम में 114 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन करने वाली टीम में डाॅ.ज्योर्तिमय जैन, वैक्सीनेटर भगवती मिराल, दीपक उपाध्याय, देवेंद्र खड़ायत, विनीता सिंह, प्रियंका नेगी शामिल थे।

संबंधित समाचार