काशीपुर: बॉडर पर पांच सौ लोगों की हुई कोरोना जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रही जांच में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने बॉडरों पर बाहर के राज्यों से आ रहे लोगों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए हैं। काशीपुर से लगने वाले यूपी की सीमा …

काशीपुर, अमृत विचार। राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रही जांच में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने बॉडरों पर बाहर के राज्यों से आ रहे लोगों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए हैं। काशीपुर से लगने वाले यूपी की सीमा पर पैगा चौकी और सूर्या चौकी में बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।

कोरोना के बढ़ती रफ्तार के साथ ही प्रशासन भी सजगता बरत रहा है। सरकार से राज्य के बॉडरों पर कोरोना जांच के निर्देश मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बॉर्डरों पर यात्रियों की जांच कर रही है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद टीम यात्रियों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दे रही है। हालांकि तड़के सुबह और दोपहर दो बजे के बाद जांच नहीं होने से लोग राज्य में प्रवेश कर रहे हैं।

काशीपुर में यूपी के ठाकुरद्वारा सीमा से लगने वाली कुंडा थाना की सूर्या चौकी और यूपी के अलीगंज से लगने वाली आईटीआई थाना की पैगा चौकी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ मिलकर यात्रियों को रोककर उनकी कोरोना जांच कर रही है। बताया जाता है कि दोनों ही चौकी में प्रतिदिन 250-250 यात्रियों की रैपिड एंटीजन कोरोना जांच हो रही है। दोपहर दो बजे के बाद किसी प्रकार की कोरोना जांच नहीं हो रही है। मंगलवार को पैगा चौकी में लोगों को जांच के लिए रोकने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कोविड का पालन कराते हुए लोगों की कोरोना जांच करवाई। जिसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के पर उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार