हल्द्वानी: कोरोना की चपेट में एसटीएच के 25 डॉक्टर, 319 संक्रमित मरीज भर्ती
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी का खतरा अभी थमने का नाम नही ले रहा, लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वर्तमान में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के 25 चिकित्सक इसके संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। सभी चिकित्सकों को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। एसटीएच में बने कोविड सेंटर में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी का खतरा अभी थमने का नाम नही ले रहा, लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वर्तमान में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के 25 चिकित्सक इसके संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। सभी चिकित्सकों को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है।
एसटीएच में बने कोविड सेंटर में फिलहाल सबसे ज्यादा कोविड 19 से संक्रमित 319 से ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इनमें 50 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गाइनी, रोडियोलॉजी, ओपीडी सहित अनेक विभागों के चिकित्सक संक्रमण की चपेट आ चुके है। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।
एह्तियात के बावजूद आ रहे संक्रमित
आजकल कोराना को देखते हुए ज्यादातर चिकित्सकों को कोविड मरीजों के उपचार के लिए तैनात किया गया है। ऐसे में सुरक्षा के तौर पर चिकित्सकों द्वारा पर्याप्त एहतियात बरता जा रहा है। मरीजों का उपचार के दोरान पीपीई कीट, हेंड गल्ब्स, मास्क, फेस सील्ड चिकित्सकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बावजूद भी चिकित्सक संक्रमित हो रहे है।
बचाव के लिए बनाए 71 कंटेंमेंट जोन
महामारी से बचाव के लिए कॉलोनी, मोहल्ला या किसी वार्ड से मरीजों के संक्रमित आने पर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर प्रशासन द्वारा वहां कंटेंमेंट जोन बना दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा अभी तक कुल 71 कंटेंमेंट जा चुका है, फिलहाल मरीजों के पाए जाने पर रोजाना कंटेंमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।
पॉजिटिव आए सभी चिकित्सकों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल परिसर और सभी वार्डों को रोजाना सैनेटाइज कराया जा रहा है। डॉ. अरुण जोशी, चिकित्सा अधिक्षक, एसटीएच
