हल्द्वानी: नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, स्टोरेज क्षमता 73 टन की गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी/इंसीडेंट कमांडर नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नैनीताल जनपद में ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए स्टोरेज क्षमता 23 टन बढ़ा दी गई है। अब 40 से बढ़ाकर 73 टन ऑक्सीजन स्टोर की जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर कुमाऊं के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी/इंसीडेंट कमांडर नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नैनीताल जनपद में ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए स्टोरेज क्षमता 23 टन बढ़ा दी गई है। अब 40 से बढ़ाकर 73 टन ऑक्सीजन स्टोर की जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर कुमाऊं के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके।

भंडारी ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन व आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इसकी दैनिक रूप से एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह जंगपांगी करेंगे। इस समिति में एडीएम, मुख्य चिकित्साधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, महाप्रबन्धक उद्योग और ड्रग इंसपेक्टर हल्द्वानी को नामित किया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद में डीसीएच एवं डीसीएचसी के लिए ऑक्सीजन की मांग का आकलन करते हुए समिति के सामने रिपोर्ट देंगे। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नियमित तौर पर ऑक्सीजन उत्पादक ईकाईयों व वितरक ईकाईयों से संपर्क स्थापित कर मांग एवं पूर्ति में समन्वय बनाएंगे। ड्रग इंसपेक्टर इस काम में महाप्रबंधक का सहयोग करेंगे।

संबंधित समाचार