हल्द्वानी: शाम सात बजे तक बाजार खुलवाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी।  शनिवार को व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे साथ ही व्यापारियों ने राज्य सरकार से सांय सात बजे तक  प्रतिष्ठान खुलवाने की पुरजोर अपील की है । देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा व महानगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल ने गुरूवार को उप जिलाधिकारी से वार्ता कर शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलवाने …

अमृत विचार, हल्द्वानी।  शनिवार को व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे साथ ही व्यापारियों ने राज्य सरकार से सांय सात बजे तक  प्रतिष्ठान खुलवाने की पुरजोर अपील की है ।

देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा व महानगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल ने गुरूवार को उप जिलाधिकारी से वार्ता कर शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलवाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी विवेक राय ने व्यापारी नेताओं को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की इस मांग पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा । इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राजीव जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ,प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, पंकज गुप्ता, परविंदर सिंह प्रिंस ,युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली मोईन बाबा ,मोहम्मद आसिफ, लक्ष्मी नारायण आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार