हल्द्वानी: विवेकानंद अस्पताल को कोविड अस्पताल के लिए किया गया तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों की सुरक्षा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। संक्रमित पाए जाने पर मरीजों को कोविड सेंटर में बेड की कमी न हो इसलिए आए दिन नए कोविड अस्पताल और सेंटर बनाए जा रह हैं। विभागीय अधिकारियों ने गुरुवार को निरीक्षण कर शहर स्थित विवेकानंद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों की सुरक्षा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। संक्रमित पाए जाने पर मरीजों को कोविड सेंटर में बेड की कमी न हो इसलिए आए दिन नए कोविड अस्पताल और सेंटर बनाए जा रह हैं।

विभागीय अधिकारियों ने गुरुवार को निरीक्षण कर शहर स्थित विवेकानंद अस्पताल को कोविड अस्पताल के रुप में नामित किया। इससे ठीक एक दिन पूर्व रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल को कोविड अस्पतला के तौर पर नामित किया गया था।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कोरोना ट्रीटमेंट के लिए अस्पतला का निरीक्षण किया गया , यहां कोरोना के मरीजों के लिए 55 बेड उपलब्ध होंगे। अस्पताल में 17 आईसीयू, 38 ऑक्सीजन बेड, 5 वेंटीलेटर के जरिए मरीजों का बेहतर उपचार हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मरीजों में संक्रमण तेजी से हो रहा है। लिहाजा ज्यादा ज्यादा कोविड अस्पतालों को तैयार कराने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार