काशीपुर: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे निगम टीम ने बुजुर्ग की कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कर दिया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि रामनगर निवासी करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को बीमारी के चलते दो दिन …
काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे निगम टीम ने बुजुर्ग की कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कर दिया।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि रामनगर निवासी करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को बीमारी के चलते दो दिन पूर्व रामनगर रोड स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था।
जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बृहस्पतिवार की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निगम टीम ने कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
