काशीपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रामनगर रोड पर गांव रम्पुरा के पास पैदल जा रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे …

काशीपुर, अमृत विचार। रामनगर रोड पर गांव रम्पुरा के पास पैदल जा रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रेलवे कालोनी के पीछे पीरुमदारा निवासी प्रेम सिंह (59) पुत्र स्व. ढाल सिंह विगत तीन दिन पहले अपनी बेटी के घर रुद्रपुर गए थे। गुरुवार को वह घर वापस लौट रहे थे। नाइट कर्फ्यू की वजह से वह काशीपुर से पैदल अपने घर जा रहे थे। रामनगर रोड पर गांव रम्पुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में उसे एलडी भट्ट सरकारी में लाया गया। जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार