आज का राशिफल | 24 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आज परिजनों की काफी देखभाल करेंगे। माहौल को हल्का बनाकर रखें। सन्तान की प्रगति से मन हर्षित होगा। आज का दिन आपके लिये सामान्य तौर पर शुभ माना जायेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। वृष राशि आज बच्चे पढ़ाई में परेशानी महसूस कर सकते हैं। माता …

मेष राशि

आज माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आज परिजनों की काफी देखभाल करेंगे। माहौल को हल्का बनाकर रखें। सन्तान की प्रगति से मन हर्षित होगा। आज का दिन आपके लिये सामान्य तौर पर शुभ माना जायेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी।

वृष राशि

आज बच्चे पढ़ाई में परेशानी महसूस कर सकते हैं। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जायें यदि जाना जरूरी है भी तो सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कड़ाई से करें। उधार धन लेने से आज आपको बचना चाहिए।

मिथुन राशि

आज घर पर आप काफी बोरियत महसूस करेंगे। गर्मी के कारण सिर में दर्द हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से न चूकें।

कर्क राशि

आज मित्रों और पड़ोसियों के चहेते बने रहेंगे। आप वैवाहिक कार्यक्रम आदि की रूपरेखा बना सकते हैं। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। प्रेम सम्बन्धों को काफी महत्व देंगे।

सिंह राशि

आप कलात्मक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। जिससे लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जिसमें आप पीछे नहीं हटेंगे। कारोबार में काफी अच्छी परिस्थितियाँ रहने वाली हैं।

कन्या राशि

आज आपके कार्यों की सराहना होगी। लंबित पड़ी योजनाओं को पुनः शुरू करने का प्रयास करें। आपको अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया का काफी सार्थक उपयोग करेंगे।

तुला राशि

आज कई मामलों में आपको धैर्य की आवश्यकता होगी। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। बाहर की यात्रा आपको नहीं करनी चाहिये। गलत सलाह और संगति की वजह हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

आज समाज में आपका मेलजोल बढ़ेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। आज आप काफी आनन्दित महसूस करेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे। कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं।

धनु राशि

आज भावनाओं में बहकर धन खर्च न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है लेकिन आपको सावधानी बहुत रखनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।

मकर राशि

आज धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। अपने करियर के प्रति फ़ोकस रहेंगे। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि

आज प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात होने की आशंका है। लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप नहीं करना चाहिये। सन्तान के प्रति कुछ चिन्तायुक्त हो सकते हैं। छोटे-मोटे अवरोधों को दूर करने का प्रयास करें।

मीन राशि

आज जॉब में आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। जॉब में आपको प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। समय अभाव के कारण कोई योजना अटक सकती है।