रामनगर: 47 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॅाजिटिव
रामनगर, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप है कि थमने का नाम ही नही ले रहा है। रामनगर में शनिवार को भी 46 लोगों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन जिसमें भरतपुरी मे 47 एवं चोरपानी में कॉपर रेस्टोरेंट के पीछे 45 आरटी पीसीआर जांच हुई। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ …
रामनगर, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप है कि थमने का नाम ही नही ले रहा है। रामनगर में शनिवार को भी 46 लोगों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन जिसमें भरतपुरी मे 47 एवं चोरपानी में कॉपर रेस्टोरेंट के पीछे 45 आरटी पीसीआर जांच हुई।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि लगभग 160 आरटी पीसीआर टेस्टिंग रिपोर्ट आई है। जिसमें 46 पॉजिटिव पाये गये है। पॉजिटिव केस विभिन्न क्षेत्रों के है। नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताएगी स्वास्थ्य टीमें पूरी मेहनत के साथ सेवा में लगी हुई है।
उन्होंने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने, मास्क पहनने, डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। उधर नोडल कार्यालय बताया कि रामनगर के 5 केयर सेंटर में,इस वक्त समसारा रिसोर्ट में 58, कानियां कोविड केयर सेंटर में 46, बनवारी होटल में 8, कुमाऊं मंडल पर्यटक आवास गृह मे 7, कॉर्बेट मून में5 संक्रमित लोगों का उपचार जारी है।
उधर दूसरी तरफ कॉर्बेट सिटी रामनगर में मौजूद तमाम राजकीय एवं शासकीय कार्यालयों में सेनीटाइज का कार्य आज भी जोरो से हुआ। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद, विद्युत विभाग, नगर पालिका, जल संस्थान, वन विभाग, सहित तमाम विभागों में जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया।
