बनबसा: बेकाबू हो रहा कोरोना, सिंचाई कर्मी की मौत
बनबसा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को कोरोना से जहां 54 वर्षीय सिंचाई कर्मी की मौत हो गई। वहीं, रैपिड एंटीजन टेस्ट में क्षेत्र के 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। कैनाल …
बनबसा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को कोरोना से जहां 54 वर्षीय सिंचाई कर्मी की मौत हो गई। वहीं, रैपिड एंटीजन टेस्ट में क्षेत्र के 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं।
कैनाल काॅलोनी निवासी 54 वर्षीय सिंचाई कर्मी का बरेली के एक अस्पताल में डायलिसिस चल रहा था। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वे घर पर ही आइसोलेट थे। रविवार को उनका निधन हो गया। उनका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। नोडल अधिकारी डाॅ.उमर ने बताया कि जिले की सीमा पर स्थित जगबूढ़ा पुल पर बाहरी राज्यों से आने वालों की कोरोना जांच लगातार की जा रही है।
रविवार को 170 आरटी-पीसीआर जांच कर रिपोर्ट भेजी गई, जबकि 39 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें से 14 लोग पाॅजिटिव निकले। ये सभी संतोष कालोनी, कैनाल, पंपापुर, चंदनी, पाटनी तिराहा, बमनपुरी, फागपुर, बनखेत के रहने वाले हैं। इसके अलावा पचपकरिया में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इस दौरान वहां पहुंची एक बारात में शामिल दूल्हा और बारातियों को भी आरटी-पीसीआर जांच के बाद जिले में आने दिया गया।
