हल्द्वानी: कोविड रिपोर्ट में देरी, सीएमो कार्यालय में उमड़ी भीड़
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना रिपोर्ट के लिए सीएमओ कैंप कार्यालय पहुंचे लोगों ने रिपोर्ट न मिलने पर सीएमो कार्यालय में भीड़ उमड़ी पड़ी। लोगों की बढ़ती भीड़ को देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर लोगों को शांत कराया और जल्द से जल्द रिपोर्ट मुहैया कराने की बात कहीं। लोगों की सुविधा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना रिपोर्ट के लिए सीएमओ कैंप कार्यालय पहुंचे लोगों ने रिपोर्ट न मिलने पर सीएमो कार्यालय में भीड़ उमड़ी पड़ी। लोगों की बढ़ती भीड़ को देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर लोगों को शांत कराया और जल्द से जल्द रिपोर्ट मुहैया कराने की बात कहीं।
लोगों की सुविधा को देखते हुए कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट सीएमओ कैंप कर्यालय द्वारा वितरित कराई जा रही है। सोमवार को सुबह से ही रिपोर्ट लेने के लिए यहां सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बावजुद काफी देर तक रिपोर्ट न मिलने पर लोग गेट खोल कर अंदर जाने लगे। यहा मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा मना करने के बाद भी लोग नही माने और भीतर कार्यालय में चले गए और तत्काल रिपोर्ट की मांग करने लेगे। यहां लोगों की भीड़ की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने लोगों को जल्द से जल्द रिपोर्ट दिलाने का आश्वासन मामला शांत कराया। रिपोर्ट के लिए पहुंचे लोग हार्ड कॉपी की मांग कर रहे है। उन्हें ऑनलाइन रिपोर्ट निकालने के लिए भी कहा गया है।
कर्मचारी भी है पांजिटिव तो कैसे मिले रिपोर्ट
विभागीय सुत्रों के मुताबिक कार्यालय में लोगों को रोजाना रिपोर्ट मुहैया कराने वाले तैनात तीन कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं, इसलिए आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वजह यह भी है कि शासन द्वारा रिपोर्ट की पाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। इसके लिए बाकायदा कार्यालय के मुख्य गेट पर सूचना सहित साइट का नाम भी दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन मिलने वाली रिपोर्ट हर स्तर पर मान्य है, रिपोर्ट मुहैया कराने वाली संस्था द्वारा शासन की निगरानी में रिपोर्ट अपलोड किया जाता है।
सैंपलिंग टीम के 50 फिसद लोग संक्रमित
जानकारी के मुताबिक कोरोना के नमुने लेने वाले लोगों में आधे से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। इसके बावजूद स्थितियों को पूरी शिद्दत से पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले भर में सैंपलिंग में लगे टीम के लोग अभी भी पॅाजिटिव आ रहे हैं।
शासन के निर्देश पर लोगों को ऑनलाइन रिपोर्ट लेने के लिए सलाह दी जा रही है। इसके लिए गेट पर भी सूचना की प्रति को साफ अक्षरों में अंकित कर चस्पा करा दिया गया है। वर्तमान स्थिती में काम कर रहे लोग लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कार्यालयों के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लोगों की जानकारी के लिए यह कवायद शुरु कर दी गई है और धैर्य रखने के लिए कहा जा रहा है। डॉ. भागीरथी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल
