हल्द्वानी: मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल में लोगों द्वारा दवाओं के भंडारण किए जाने की सूचना पर डॉ. सुशीला तिवारीअस्पताल के आस पास के सभी मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा स्टोरों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान दवा की दुकानों में लोगों को दी जा रही दवाओं का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल में लोगों द्वारा दवाओं के भंडारण किए जाने की सूचना पर डॉ. सुशीला तिवारीअस्पताल के आस पास के सभी मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा स्टोरों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान दवा की दुकानों में लोगों को दी जा रही दवाओं का ब्योरा और खरीददार का नाम दर्ज करने की चेतावानी दी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋृचा सिंह ने बताया कि कोरोना के भय से लोग आवश्यकता से ज्यादा दवाएं खरीद कर स्टोर कर रहे हैं। जबकि दवाओं को लेकर शासन द्वारा यह पूर्व में ही आश्वश्त किया जा चुका है कि किसी भी स्वास्थ्य सुविधा की दिक्कत क्षेत्र में नही है। बताया कि दुकानदारों द्वारा लोगों का मोबाइल नंबर समेत दवाओं की मात्रा भी रजिस्टर में दर्ज करने की हिदायत दी गई है।
वहीं ऑक्सीमीटर और नेबुलाइजर को भी एमआरपी से ज्यादा रेटों पर बेचे जाने की सूचना पर सभी दुकानों को महंगी दरों पर न बेचने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया की यदि किसी भी स्वास्थ्य उपकरण को महंगी दरों पर बेचते दुकानदार पाए जाएंगे तो आपदा अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाई की जाएगी।
