काशीपुर: कोरोना से तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से पीड़ित मौतों का क्षेत्र में सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित तीन महिला समेत पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उक्त परिवारों में असमय हुई मौत …

काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से पीड़ित मौतों का क्षेत्र में सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित तीन महिला समेत पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं उक्त परिवारों में असमय हुई मौत से कोहराम मच गया। जिसमें गदरपुर सरदार नगर निवासी 95 वर्षीय वृद्धा, मोहल्ला सिंघान निवासी 64 वर्षीय वृद्धा, रामनगर रोड निवासी 69 वर्षीय वृद्ध, जसपुर निवासी 56 वर्षीय वृद्धा और विजय नगर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

नगर निगम के प्रभारी एसएनए व कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया सभी मृतकों का कोविड प्रॉटोकाल के तहत नगर निगम की टीम द्वारा स्थानीय शमशान घाट में चार लोगों का हिन्दू रीति-रिवाज से वहीं एक मुस्लिम व्यक्ति का मुस्लिम रीति-रिवाज से कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

संबंधित समाचार