हल्द्वानी: आईपीएल मैच की ऑनलाइन सट्टाबाजी, तीन लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण ने जहां तमाम रोजगारों को फिर से सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है वहीं आर्इपीएल मैच शुरु होते ही तमाम सटोरिये फिर से रोजगार से जुड़ गए हैं और ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम शुरु कर दिया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोग क्रिकेट के नाम पर ऑनलाइन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण ने जहां तमाम रोजगारों को फिर से सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है वहीं आर्इपीएल मैच शुरु होते ही तमाम सटोरिये फिर से रोजगार से जुड़ गए हैं और ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम शुरु कर दिया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोग क्रिकेट के नाम पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं।

जिसमें जीत-हार, चौका, छक्का व खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बाजी लगाई जा रही है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम ऑनलाइन सट्टा लगाने की सूचना मिली तो एसओजी की मदद से मौके पर छापेमारी की गई। मौके पर तीन लोगों के पकड़े जाने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।

एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार शाम करीब छह बजे उपनिरीक्षक दीवान सिंह, कांस्टेबल नारायण वर्मा, कांस्टेबल छोटेलाल, कांस्टेबल धीरज कुमार ने लाइन नंबर 17 तिराहे के पास निरीक्षण किया। जिसमें बुध बाजार चिराग अली शाह मजार के पास गली में बैठकर मोबाइल से ऑनलाइन सट्टे का कार्य किया जा रहा था। जहां स्थानीय लोग पहुंचकर सट्टा लगा रहे थे और पैसे दे रहे थे।

सूचना पर पुलिस कर्मचारी चुपके से मौके पर पहुंचे और मजार के पास गली में बैठे तीन लोगों को पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम उबैस उर्फ छोटे, युसूफ खान व मो. बेकस बताया। तीनों की तलाशी पर उनके पास 8400 की नकदी बरामद हुई। सभी के पास मोबाइल फोन तथा ऑनलाइन सट्टे का एप्लीकेशन मिला। जिसके जरिये वह सट्टा संचालित कर रहे थे। पकड़े गए आरोपितों का 13 जुआ अधिनियम में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

संबंधित समाचार