बागेश्वर: सैंपल लेने के बाद व्यक्ति के मोबाइल से मिस कॉल कर नंबर किया जाएगा कनफर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों का पूरा डाटा तैयार करते हुए उनकी अनिवार्य रूप से सैंपलिंग कराते हुए उन्हें होम आईसोलेशन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना का सैंपल लेते वक्त व्यक्ति के मोबाइल से अपने मोबाइल नंबर पर मिस कॉल कराकर इसे कनफर्म कर …

बागेश्वर, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों का पूरा डाटा तैयार करते हुए उनकी अनिवार्य रूप से सैंपलिंग कराते हुए उन्हें होम आईसोलेशन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना का सैंपल लेते वक्त व्यक्ति के मोबाइल से अपने मोबाइल नंबर पर मिस कॉल कराकर इसे कनफर्म कर लिया जाय, ताकि गलत नंबर देने वाले पकड़ में आ सके। उन्होंने ग्राम निगरानी समिति को सक्रिय करने को कहा।

यहां आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारी, बीआरटी, सीआरटी व ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर निगरानी व उसे अनिवार्य रूप से होम आइसोलेशन करने की होगी। उन्होने नोडल अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि स्टेजिंग एरिया बिलौना एवं कौसानी में तैनात टीम द्वारा आने वाले व्यक्तियों का सही पता एवं मोबाईल नंबर अंकन किया जाय उन्होंने कहा कि स्टेजिंग एरिया में आने वाले लोगो द्वारा अपना मोबाईल नंबर गलत बताया जा रहा है, जिस कारण उनका पता नहीं चल पा रहा है। इसके लिए यह जरूरी है कि आने वाले व्यक्तियों के मोबाइल नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से उस व्यक्ति का सही नंबर अंकित किया जाय तथा सूची ग्राम निगरानी समिति को दी जाय।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति की बैठक संबंधित ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में सुनिश्चित की जाए। कहा कि गांव में संक्रमित व्यक्तियों की सूचना उपलब्ध होने पर तत्काल डॉक्टरों की टीम उस व्यक्ति को देखने अनिवार्य रूप से पहुंच जाय और उन्हें अनिवार्य रूप से एचआई किट उपलब्ध करा दें, इसके लिए उन्होने
न्याय पंचायत स्तर पर भी नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जनपद में आने वाले व्यक्तियों का सैंपलिंग कराये जाने हेतु और टीम बढाई जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य चिकित्सााधिकारी डॉ. बीडी जोशी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, काण्डा राकेश चन्द्र तिवारी, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बसंत मेहता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजदेव जायसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट,
खंड विकास अधिकारी बागेश्वर आलोक भंडारी, कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, गरुड़ त्रिलोक सिंह भाकुनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार