काशीपुर: कोविड कर्फ्यू में खुली मिलीं कपड़े की दुकानें, वसूला जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में तीन मई तक कोविड कर्फ्यू लगा दिया है। बढ़ते कोविड संक्रमण को रोकने के लिए कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। इस दौरान खुली एक गारमेंटस की दुकान …

काशीपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में तीन मई तक कोविड कर्फ्यू लगा दिया है। बढ़ते कोविड संक्रमण को रोकने के लिए कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। इस दौरान खुली एक गारमेंटस की दुकान को पुलिस ने बंद करा दिया।

मंगलवार को कोतवाल संजय पाठक, एसआई दीपक जोशी, एसआई जितेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ बाजार में पैदल भम्रण कर कोविड कर्फ्यू का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम में गारमेंटस की दुकानें खुली मिलीं। पुलिस ने उक्त दुकानों का चालान काटते हुए दुकान स्वामियों को हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने दुकान में मौजूद ग्राहकों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसन का पालन नहीं करने को लेकर चालानी कार्रवाई करते हुए उनसे दो-दो सौ रुपये का जुर्माना वसूला।

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में तीन मई तक कोविड कर्फ्यू लगा दिया है। इसके तहत सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें छोड़ कर पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया। इसके बावजूद नगर निगम में एक गारमेंटस और जींस शॉप की दुकानें खुली मिलीं। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि हिरासत में लिए गए दुकान स्वामियों के खिलाफ आगे की कार्रवाही की जाएगी। इधर कर्फ्यू के दौरान दोपहर 12 बजे के बाद लगभग सभी दुकाने बंद हो गई।

संबंधित समाचार