रुद्रपुर: पुलिस ने बंद कराई दुकानें, लॅाकडा‍उन का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना काल की दूसरी लहर के बीच लगे जिले में संपूर्ण लॉक डाउन के तहत दोपहर 12 बजे बाद से घोषित कफ्र्यू का पालन कराने के लिये पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। निर्धारित समय के बाद खुली दुकानें पुलिस ने बंद करवाते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना काल की दूसरी लहर के बीच लगे जिले में संपूर्ण लॉक डाउन के तहत दोपहर 12 बजे बाद से घोषित कफ्र्यू का पालन कराने के लिये पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। निर्धारित समय के बाद खुली दुकानें पुलिस ने बंद करवाते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही उल्लघंन करने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार से 3 मई तक का संपूर्ण लॉक डाउन घोषित किया है। जिसके तहत  जिले में दोपहर 12 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। जिसमे आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के लिये सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक का समय तय किया गया है।
निर्धारित समय के बाद बाजार में कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी। मंगलवार को लॉक डाउन का पालन कराने के लिए सीओ सिटी अमित कुमार ने खुद जिम्मा संभाला हुआ था। उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ दोपहर 12 बजे के बाद मुख्य बाजार में खुली कुछ दुकानों को बंद कराया। साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद कोई दुकान खुली मिली तो कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये यह कदम उठाये गये हैं ताकि कोरोना पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिये लोगों को भी सहयोग करना होगा।
उधर दोपहर को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रामपुर बॉर्डर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिये। कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार