सितारगंज: ‘वैक्सीन जरूरी है’, 100 साल के यूसुफ ने वैक्सीन लगाकर दिया यह संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। वार्ड संख्या दो स्थित गोटिया मदरसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला पुरुषों के साथ एक 100 साल के बुजुर्ग ने भी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। कैंप में मंगलवार को डॉक्टर दिव्या मित्तल के साथ अनीश बेगम और आशा …

सितारगंज, अमृत विचार। वार्ड संख्या दो स्थित गोटिया मदरसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला पुरुषों के साथ एक 100 साल के बुजुर्ग ने भी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। कैंप में मंगलवार को डॉक्टर दिव्या मित्तल के साथ अनीश बेगम और आशा फूलमती ने टीकाकरण किया।
टीकाकरण कराने वालों में 100 साल के बुजुर्ग हाजी यूसुफ भी शामिल थे। टीका लगवाने के बाद उन्होंने लोगों से भी बढ़ चढ़कर टीका लगवाने की अपील की। इस मौके पर जनहित कल्याण समिति के संयोजक मौलाना सलीम रिजवी के साथ ही शकील अहमद, वसीम रजा, अमान्त हुसैन, सिकंदर आदि मौजूद रहे। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश आर्य ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने की अपील की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश आर्या ने क्षेत्र में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों के जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 319 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। जिनमें 284 आरटीपीसीआर तथा 35 एंटीगेन टेस्ट किए गए ।जिनमें 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है ।जिन्हें ओम आइसोलेट किया गया।

संबंधित समाचार