हल्द्वानी: जिले में ऑक्सीजन आपूर्ति को जिला प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप और मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने के मकसद से जिला प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक नागेंद्र चंद्र आर्य, अपर सहायक अभियंता पीआईयू …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप और मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने के मकसद से जिला प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक नागेंद्र चंद्र आर्य, अपर सहायक अभियंता पीआईयू अमृत (मो. 9719722545), दोपहर दो से रात 10 बजे तक रोहित जोशी अपर सहायक अभियंता सिंचाई (मो. 9456109238), रात 10 से सुबह छह बजे तक राजेंद्र सिंह मर्तोलिया, सहायक निदेशक निदेशालय प्रशिक्षण एवं सेवायोजन (मो. 9410104820) को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चिराग ऑक्सीजन फिलिंग स्टेशन कालाढूंगी में सुबह छह से दो बजे तक धर्मेंद्र कुमार राज्य कर अधिकारी (मो. 7055602865), दोपहर दो से रात 10 बजे तक प्रवीण साह राजकीय पॉलीटेक्नीक (मो.9760886624), रात 10 से सुबह छह बजे तक प्रदीप कुमार, वन क्षेत्राधिकारी (मो. 9410960493) की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी तरह अग्रवाल गैस फिलिंग प्लांट लालकुआं में सुबह छह से दो बजे तक अजीत सैनी सहायक प्राध्यापक राजकीय महाविद्यालय (मो. 9411301452), दोपहर दो से रात 10 तक प्रमोद बिष्ट उपराजिक, (मो. 9368802011) तथा रात 10 से सुबह छह बजे तक गोपाल दत्त जोशी उप राजिक वनवर्धनिक साल क्षेत्र (मो. 8956068202) को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
डीएम ने कड़े लहजे में कहा है कि सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट ऑक्सीजन गैस के उत्पादन एवं वितरण का सुपरविजन करेंगे। जिले में चिन्हित डीसीएच तथा डीसीएचएस को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे। यदि ड्यूटी में लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनिय -2005 की संगत प्रावधान में कार्रवाई की जाएगी।
