रामनगर: कोरोना की रफ्तार जारी, 41 लोग पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, ‍अमृत विचार। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 41 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयीं हैं ।शनिवार को करोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते दिनों नगर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान सैकड़ों लोगों की कोरोना जांच की गई थी। यह जांच बाहर से आने वाले लोगों की की गई थी। …

रामनगर, ‍अमृत विचार। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 41 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयीं हैं ।शनिवार को करोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते दिनों नगर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान सैकड़ों लोगों की कोरोना जांच की गई थी।
यह जांच बाहर से आने वाले लोगों की की गई थी। बताया कि शनिवार को 41लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिसमें ग्राम बैलपड़ाव, ढिकुली, लखनपुर, टेड़ा रोड, शिवलालपुर, चोरपानी,पीरूमदारा,कंचनपुर छोई आदि क्षेत्रों  के रहने वाले हैं।बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार