हल्द्वानी: एक फोन कॉल पर पुलिस करेगी समस्या का समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के तेज रफ्तार संक्रमण के दौरान पीड़ित पुलिस से मदद ले सकते हैं। पुलिस ने दूसरी लहर के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इस नंबर पर ऑक्सीजन, दवा, भोजन आदि समस्याओं के साथ ही कालाबाजारी और ओवररेटिंग की शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती हैं। नैनीताल पुलिस ने शनिवार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के तेज रफ्तार संक्रमण के दौरान पीड़ित पुलिस से मदद ले सकते हैं। पुलिस ने दूसरी लहर के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इस नंबर पर ऑक्सीजन, दवा, भोजन आदि समस्याओं के साथ ही कालाबाजारी और ओवररेटिंग की शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती हैं।

नैनीताल पुलिस ने शनिवार देर शाम हेल्पलाइन नंबर 05946-221538 जारी किया है। यह नंबर 24 घंटा काम करेगा। रविवार को नैनीताल एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी नंदन रावत ने बताया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में भोजन की समस्या, ऑक्सीजन, प्लाज्मा, दवा, कोरोना जांच आदि से संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर से मदद ली जा सकती है।

जीवन रक्षक ऑक्सीजन, दवा आदि के साथ ही आवश्यक सेवा व सुविधाओं की कालाबाजारी, ओवर रेटिंग आदि भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस नंबर पर किसी भी समय फोन किया जा सकता है। फोनकर्ता को नाम, पता के साथ ही समस्या या फिर शिकायत के बारे में जानकारी देनी होगी। इस पर पुलिस फोनकर्ताओं को त्वरित समाधान उपलब्ध कराएगी।

सहायता को स्वयंसेवक भी तैयार
विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वयं सेवक भी लोगों की सहायता के लिए तत्पर हैं। इसमें थाल सेवा के दिनेश मानसेरा, रोटी बैंक के तरुण सक्सेना, भुवन जोशी, ज्ञानेंद्र जोशी, आशीष मेगरा, नवनीत राणा, कैप्टन नवीन रोहिल, दिनेश लोशाली, बनभूलपुरा से आमिर हमजा आदि अपने स्तर से लोगों की सहायता करेंगे। स्वयंसेवकों के बारे में जानकारी पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त हो जाएगी।

संबंधित समाचार