बागेश्वर: यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे टैक्सी चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कोरोना कफ्र्यू के दौरान आम आदमी परेशान है। बागेश्वर-कांडा व बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में टैक्सी संचालक यात्रियों से दोगुना किराया वसूल रहे हैं,  जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन अधिकारी से औचक निरीक्षण किए जाने की मांग की है। ग्रामीण गणेश रावत, हरीश चंद्र ने बताया कि …

बागेश्वर, अमृत विचार। कोरोना कफ्र्यू के दौरान आम आदमी परेशान है। बागेश्वर-कांडा व बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में टैक्सी संचालक यात्रियों से दोगुना किराया वसूल रहे हैं,  जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने
परिवहन अधिकारी से औचक निरीक्षण किए जाने की मांग की है।

ग्रामीण गणेश रावत, हरीश चंद्र ने बताया कि बागेश्वर- कांडा व बागेश्वर से दफौट मोटर मार्ग का किराया अधिक वसूला जा रहा है। टैक्सी चालक 50 फीसदी नियम का पालन भी नहीं कर रहे है। बता दें कि कोविड के चलते गत कुछ दिनों से सरकार द्वारा वाहनों में 50 फीसदी यात्री की बाध्यता की है। इसके बाद कई टैक्सी संचालकों ने अपने वाहन खड़े कर दिए हैं, जबकि कुछ लोगों द्वारा वाहन संचालन किया जा रहा है। इधर, सोमवार से जिलाधिकारी द्वारा दोपहर 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कफर्यू लगाने के बाद कुछ टैक्सी
संचालक मनमानी पर उतर आए हैं।

यात्रियों ने बताया कि दफौट से बागेश्वर का किराया सौ रुपये प्रति यात्री लिया जा रहा है, जबकि वाहन संचालन में 50 फीसदी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि बाजार से कुछ दूरी पर उन्हें उतार दिया जा रहा है, ताकि चेकिंग में चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। इसके अलावा कांडा से बागेश्वर आने वाले यात्रियों ने भी अधिक किराया वसूलने की शिकायत की है।

संबंधित समाचार