हल्द्वानी: अमर बेल लेने जा रहे थे, रास्ते में मिली मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाखड़ा पुल के मोड़ पर खड़िया से लदा अनियंत्रित दस टायरा ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में आकर पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी और कटर की मदद से चालक और क्लीनर को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। दुर्घटना के चलते आंशिक रूप …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाखड़ा पुल के मोड़ पर खड़िया से लदा अनियंत्रित दस टायरा ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में आकर पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी और कटर की मदद से चालक और क्लीनर को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। दुर्घटना के चलते आंशिक रूप से यातायात भी प्रभावित रहा।
सोमवार दोपहर दस टायरा हल्द्वानी से राजस्थान की ओर जा रहा था। भाखड़ा पुल के मोड़ पर ट्रक पलट गया। इस दौरान मौके से गुजर रहे लामाचौड़ खास निवासी 65 वर्षीय बहादुर नाथ गोस्वामी खड़िया के प्लास्टिक बैग के ढेर के नीचे दब गए। जबकि उनके साथ जा रहे पड़ोसी ललित बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने जेसीबी और कटर के साथ बचाव कार्य शुरू किया। बहादुर को खड़िया के ढेर के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे।
उनके साथ मौजूद कुत्ता भी ढेर के नीचे दब कर मारा गया। राजस्थान निवासी चालक प्रधान पुत्र बन्ना और क्लीनर हरिराम क्षतिग्रस्त ट्रक के नीचे फंस गए। कटर की मदद से वाहन काटकर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। तेज रफ्तार और तीव्र मोड़ के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। दुर्घटना की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग अमरबेल (गिलोय) लेने जा रहे थे।
