अल्मोड़ा: भुवन चंद्र जोशी प्रकरण में किशोरी की पहचान उजागर करने वालों पर सख्त हुई बाल कल्याण समिति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हाल ही में दन्या के आरासल्पड़ गांव में हुई घटना के बाद किशोरी को पहचान सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सार्वजनिक करने का बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है और एसएसपी पंकज भट्ट को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने दन्या थाने में अलग-अलग …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हाल ही में दन्या के आरासल्पड़ गांव में हुई घटना के बाद किशोरी को पहचान सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सार्वजनिक करने का बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है और एसएसपी पंकज भट्ट को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिसके बाद पुलिस ने दन्या थाने में अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते दिनों आरासल्पड़ गांव में कुछ ग्रामीणों ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कुछ युवकों की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसके बाद तीन युवकों में से एक युवक भुवन चंद जोशी की उपचार के दौरान मौत भी हो गई थी। आरोप है कि इस घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक चैनलों पर नाबालिग किशोरी का इंटरव्यू प्रसारित किया और उसकी पहचान को नियम विरूद्ध सार्वजनिक किया।

जिससे नाबालिग मनोवैज्ञानिक तौर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने और उसकी सुरक्षा पर खतरा पैदा होने की संभावना है। बाल हित को ध्यान में रखते हुए बाल कल्याण समिति ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बाल कल्याण समिति ने एसएसपी को ऐसे माध्यमों पर कार्रवाई करने और नाबालिग को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर दन्या के थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने ऐसे सोशल प्लेटफार्म और इलेक्ट्रानिक चैनलों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम व अन्य अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार