अल्मोड़ा में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले के बेस स्थित कोविड अस्पताल में अब रोगियों के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश के बाद गुरुवार से बेस में ओपीडी पूरी तरह बंद कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की शुरूआत के …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले के बेस स्थित कोविड अस्पताल में अब रोगियों के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश के बाद गुरुवार से बेस में ओपीडी पूरी तरह बंद कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से ही बेस अस्पताल को कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया गया था।

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो यहां हो रही ओपीडी के कारण संक्रमण का खतरा और बढ़ गया था। अब तक यहां कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही चिकित्सक ओपीडी का कार्य भी कर रहे थे।

लेकिन संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए अब जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए फूंक फूंक कर कदम रखने होंगे। भदौरिया ने बताया कि छह मई से बेस में ओपीडी बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि यहां रोगियों की संख्या में इजाफा न हो और कोरोना संक्रमितों को सही उपचार भी चिकित्सक दे सकें।

इधर, जिला और महिला अस्पताल में भी कोरोना संक्रमितों के मिलने के कारण अन्य रोगियों ने यहां भी ओपीडी में जाना कम कर दिया है। जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार