हल्द्वानी में कबाड़ी को इस तरह बेचा जा रहा बायोमेडिकल वेस्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना जांच और इलाज से संबंधित बायोमेडिकल वेस्ट खरीदने वाले कबाड़ी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस की ओर से आरोपी गौजाजाली निवासी शाहिद खान के खिलाफ महामारी, आपदा, पर्यावरण अधिनियम और आईपीसी के विभिन्न अभियोगों में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना जांच और इलाज से संबंधित बायोमेडिकल वेस्ट खरीदने वाले कबाड़ी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को पुलिस की ओर से आरोपी गौजाजाली निवासी शाहिद खान के खिलाफ महामारी, आपदा, पर्यावरण अधिनियम और आईपीसी के विभिन्न अभियोगों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कबाड़ी को बायोमेडिकल वेस्ट बेचने वाले का पता लगाया जा रहा है। कबाड़ी ने एक अस्पताल के पर्यावरण मित्र से वेस्ट खरीदने की जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे कबाड़ी की दुकान में बायोमेडिकल वेस्ट होने की सूचना पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा था।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से वेस्ट अपने कब्जे में लेकर डिस्पोजल के लिए भेजा। गुरुवार दोपहर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एसओ ने बताया कि एसआई बलवंत कंबोज को जांच सौंपी है।
