हल्द्वानीः यहां पुलिस ने दो महिला स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस व एसओजी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राजपुरा में बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को राजपुरा के वार्ड नंबर 13 में दो महिलाएं के एक घर से स्मैक बेचने की सूचना पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस व एसओजी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राजपुरा में बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को राजपुरा के वार्ड नंबर 13 में दो महिलाएं के एक घर से स्मैक बेचने की सूचना पर चौकी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके पर मौजूद दो महिलाओं के कब्जे से 26 ग्राम स्मैक और हजारों की रकम बरामद हुई। दोनों महिला तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ सिटी शांतुन पराशर ने बताया कि इनमें से एक महिला का पति लालकुआं में स्मैक तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। गिरफ्तार महिलाओं के नेटवर्क बहेड़ी व बरेली से जुड़े हैं। वह इन स्थानों से स्मैक मंगवा कर यहां ग्राहकों को बेचती थी। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं से पूछताछ में इस कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए दोनों से पुलिस अलग-अलग गहन पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
बरामद स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रूपये के आस-पास बताई जा रही है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार, राजपुरा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा, कांस्टेबल अनिल गिरी, जितेंद्र कुमार, दीपक अरोरा, वीरेंद्र चौहान, कुंदन कठायत, भानू शामिल रहे।
