हल्द्वानीः महिला से 74 लाख की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला ने एक व्यक्ति पर 74 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिवपुरी, भवानी गंज निवासी पल्लवी गोयल ने मूलरूप से बिहार निवासी अशोक कुमार को वर्ष 2019 में मई से लेकर अगस्त तक अलग-अलग किश्तों में 63 लाख …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला ने एक व्यक्ति पर 74 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिवपुरी, भवानी गंज निवासी पल्लवी गोयल ने मूलरूप से बिहार निवासी अशोक कुमार को वर्ष 2019 में मई से लेकर अगस्त तक अलग-अलग किश्तों में 63 लाख रुपये उधार दिए थे। निर्धारित अवधि बीतने के बाद उधार लौटाने को कहा तो अशोक ने असमर्थता जताई। उधार चुकता करने के लिए उसने अमरावती कॉलोनी फेज-1 स्थित अपना मकान महिला के नाम करने का भरोसा दिया।

बयाने का बहाना कर महिला से और 11 लाख रुपये ले लिए। लेकिन इसके बाद भी अशोक मकान की रजिस्ट्री करने में टालामटोली करने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला ने लेनदेन के साक्ष्य के साथ पुलिस से शिकायत की।

संबंधित समाचार