रामनगर में खनन न्यास विधि से बनेगा ऑक्सीजन प्लांट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन संकट से निबटने के लिए नैनीताल जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने खनन न्यास निधि से रामनगर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति दी। इस प्लांट के बनने से 250 सिलेंडर के बराबर ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन संकट से निबटने के लिए नैनीताल जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने खनन न्यास निधि से रामनगर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति दी। इस प्लांट के बनने से 250 सिलेंडर के बराबर ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि रामनगर में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस प्लांट से रामनगर व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में 12 सौ मैट्रिक टन के ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्लेटफार्म करीब-करीब बनकर तैयार है।

तीन-चार दिन में टैंक लगाया जाएगा। टैंक लगने के बाद ऑक्सीजन गैस से भरा कैप्सूल आकर सीधे ही टैंक में डाल दिया जाएगा। इस तरह टैंक से एसटीएच में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी।

संबंधित समाचार