अल्मोड़ा : महिला अस्पताल के पीएमएस की कोरोना से मौत
अल्मोड़ा, अमृत विचार। महिला अस्पताल अल्मोड़ा के पीएमएस डा. दीपक गर्ब्याल की कोरोना से मौत हो गई है। वह लंबे समय से बीमार थे और हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि पीएमएस गर्ब्याल बीते दिनों अपन पुत्री के विवाह के लिए दस दिन के अवकाश …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। महिला अस्पताल अल्मोड़ा के पीएमएस डा. दीपक गर्ब्याल की कोरोना से मौत हो गई है। वह लंबे समय से बीमार थे और हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
बताया जा रहा है कि पीएमएस गर्ब्याल बीते दिनों अपन पुत्री के विवाह के लिए दस दिन के अवकाश पर धारचूला गए हुए थे। विवाह समारोह के कुछ दिनों के बाद उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। सर्दी और जुकाम की शिकायत के कारण उन्होंने अपना कोरोना परीक्षण कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उन्हें परिजनों ने सांई अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। लेकिन गुरुवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डा. प्रीति पंत ने डा. गर्ब्याल की मृत्यु की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान हृदयघात से उनका निधन हुआ है। डा.गर्ब्याल के निधन का समाचार आते ही अल्मोड़ा में शोक की लहर दौड़ गई है।
