रुद्रपुर: प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 20 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोवंश संरक्षण स्क्वाड को सूचना मिली की खेड़ा में एक दुकान पर प्रतिबंधित …
रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 20 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गोवंश संरक्षण स्क्वाड को सूचना मिली की खेड़ा में एक दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते स्क्वायड ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए उस दुकान पर छापा मारा। पुलिस की कार्यवाही होता देख दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसकी घेराबंदी कर पुलिस ने उसे धर दबोचा लिया। इस दौरान पुलिस को दुकान से प्रतिबंधित मांस व औज़ार बरामद हुए। बरामद मांस की जांच के लिए पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर सैम्पलिंग भी कराई।
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम खेड़ा निवासी हसीन बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस टीम में रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, एसआई
पंकज कुमार, मनोज जोशी सहित कानि. आसिफ, राकेश आजाद, विजय, महेश, विनीत, महेंद्र, शंकर, विमल व नरेंद्र शामिल थे।
