खटीमा: 14 दिन कोविड सेंटर से ड्यूटी कर बाहर आए स्वास्थ्य कर्मियों का ऐसे हुआ स्वागत…
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नागरिक अस्पताल के कोविड हेल्थ सेंटर में पहले दिन से 14 दिन तक लगातार संक्रमितों कर उपचार कर पहली स्वास्थ्य टीम जब बाहर निकली तो विधायक पुष्कर सिंह धामी ने डॉक्टर्स व नर्सेस को पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया। बता दें कि कोरोना के हॉटस्पॉट बन रहे खटीमा क्षेत्र में …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नागरिक अस्पताल के कोविड हेल्थ सेंटर में पहले दिन से 14 दिन तक लगातार संक्रमितों कर उपचार कर पहली स्वास्थ्य टीम जब बाहर निकली तो विधायक पुष्कर सिंह धामी ने डॉक्टर्स व नर्सेस को पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया।
बता दें कि कोरोना के हॉटस्पॉट बन रहे खटीमा क्षेत्र में कोविड हेल्थ केयर सेंटर में एक मई से संक्रमितों को भर्ती करना शुरू किया गया। कोविड प्रभारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि सेंटर में 14 दिन के लिए डॉ. अमित बंसल, डॉ.संदीप मिश्रा, डॉ. अर्पिता बंसल, डॉ.प्रशांत, डॉ.आकांक्षा, स्टाफ नर्स निर्मला, रवीना, कविता, पूजा आदि की तैनाती रही।
अस्पताल के इस सेंटर में जिनका ऑक्सीजन लेबल 90 से नीचे है, उन गम्भीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है, लेकिन यहां बने 22 बेड अधिकांश समय फुल ही रह रहे हैं। आक्सीजन आदि की सुविधा को लेकर निजी अस्पताल के कोविड सेंटरों में उपचार न कर पाने वाले संक्रमितों को राहत मिल रही है।
इधर, शुक्रवार को सेंटर से जैसे ही 14 दिन के बाद पहला स्वास्थ्य दल बाहर निकला गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विषम परिस्थितियों में लगातार सेवा कर रहे सभी कोरोना वारियर्स का विधायक धामी ने उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। विधायक ने कोविड केयर सेंटर में बेड बढाकर 60 बेड करने, जल्द ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने ,पोलीगंज अस्पताल सहित खटीमा के अन्य निजी अस्पतालों में आवश्यकतानुसार कोविड-19 अस्पताल बनाए जाने, वैक्सिनेशन बढ़ाने, ऑक्सीजन, दवाइयां, जीवन रक्षक दवाई और उपकरणों सहित अन्य कई प्रमुख मुद्दों पर डीएम व सीएमओ से दूरभाष पर वार्ता की। ब्लॉक कोविड नोडल प्रभारी डॉ.सुनीता रतूड़ी ने स्वास्थ्य टीम का उत्साहवर्धन व विधायक के समक्ष ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रयास आदि से अवगत कराया।
सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी ने स्वास्थ्य टीम के सेवा कार्य को सराहा। कोविड प्रभारी डॉ.सिंह ने कहा कि 14 दिन में 14 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
