हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष ने ऑक्सीजन सिलेंडर क्रय करने के लिए दिए 56.70 लाख रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष व हल्द्वानी विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर खरीदने के लिए विधायक निधि से 56.70 लाख रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौर में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी हो रही है। नैनीताल जनपद में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष व हल्द्वानी विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर खरीदने के लिए विधायक निधि से 56.70 लाख रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौर में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी हो रही है।
नैनीताल जनपद में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं है। इसलिए विधायक निधि से 300 जंबो सिलेंडर क्रय करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट दिया जा रहा है। उन्होंने सीडीओ से बजट जारी करने को कहा है।
