फिर फिसली सीएम साहब की जुबान! बोले 18 से 45 उम्र के युवाओं को लग रही ऑक्सीजन
हल्द्वानी, अमृत विचार। आए दिन अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कि आज फिर जुबान फिसल गई है। एक वीडियो में मीडिया से रूबरू होते हुए वह कह रहे हैं कि 18 से 45 वर्ष के युवाओं को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है। उनका यह बयान भी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आए दिन अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कि आज फिर जुबान फिसल गई है। एक वीडियो में मीडिया से रूबरू होते हुए वह कह रहे हैं कि 18 से 45 वर्ष के युवाओं को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है। उनका यह बयान भी उनके पूर्व में दिए बयानों की तरह तेजी से वायरल हो रहा है। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस से जुड़ा अपना बेतुका बयान दिया है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है।
जाहिर है मीडिया के सवालों का जवाब देते समय सीएम तीरथ सिंह रावत यह कहना चाह रहे थे कि 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है, लेकिन भावनाओं के बहाव में एक बार फिर से सीएम साहब की जुबान फिसल गई। अब देखना यह है कि इस बार का बयान उनके पिछले दिए बयानों से कितना चर्चा बटोरता है।
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का फटी जींस वाला बयान हो, या कुंभ का आयोजन बनारस में होना वाली बात या फिर भारत को अमेरिका का गुलाम बताया जाना। इन बयानों को लेकर उनकी काफी किरकरी हुई थी।
